मनोरंजन

निक्की ने बांटी चिक्की, सुनीता आहूजा ने दिए गिफ्ट और पतंग उड़ाते दिखे शेखर सुमन

आज देश में दान-पुण्य का त्योहार मकर संक्रांति मनाया जा रहा

आज देश में दान-पुण्य का त्योहार मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तिल, गुड़, मूंगफली, खिचड़ी आदि खाने और दान करने की परंपरा है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म जगत में भी खुशियां देखी जा रही हैं। किसी ने गजक बांटकर खुशियां मनाईं तो कोई पतंगबाजी करता दिखा।

गोविंदा की पत्नी ने बांटे गिफ्ट
मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे पुण्य मिलता है। आज बुधवार को त्योहार पर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तोहफे वितरित किए। उन्होंने गरीबों के बीच जाकर गिफ्ट बांटे। सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल हो रहा है।

निक्की तंबोली ने बांटीं चिक्की
मॉडल और अभिनेत्री निक्की तंबोली ने मकर संक्रांति पर लोगों के बीच जाकर तिल की चिक्की बांटी। उन्होंने पैपराजी को भी चिक्की खिलाई। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देती दिख रही हैं।

बचपन की यादों में खोए शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे पतंग उड़ाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान अभिनेता बचपन की यादों में खो गए। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, ‘मकर संक्रांति पर बचपन की सारी यादें, जब हम बिहार में पतंग उड़ाया करते थे।’ वे इस दौरान पतंग उड़ाने की कुछ तरकीब बताते दिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button