राष्ट्र

किसानों का अनोखा प्रदर्शन: खराब फसल के साथ सड़क पर लेटकर किया विरोध प्रदर्शन

बीमा राशि नहीं मिलने से आक्रोश

सीहोर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में अन्नदाता किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। फसल बीमा राशि नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने खराब फसल को हाथों में लेकर सड़क पर लेटकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाजसेवी एम एस मेवाड़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी फसल बीमा राशि नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन और बीमा कंपनी के खिलाफ अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है। किसानों का कहना है कि विगत 5 वर्षों से किसनों की फसल खराब हो गई थी लेकिन उसकी बीमा राशि अभी तक नहीं मिली है। कुछ किसानों के खाते में₹50 और ₹100 आए हैं हमें अपनी बीमा राशि सम्मान पूर्वक दें। बीमा राशि को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button