छत्तीसगढ़

नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने खोला मोर्चा

नपा अध्यक्ष पर काम दिलाने के नाम पर पैसा लेने का लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा. नैला नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और उसके पति पर काम दिलाने के नाम पर पैसा लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही आवश्यक वस्तुओं को कई गुना अधिक कीमत पर खरीदने का आरोप लगाया है. कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका में अब तक हुए खरीदी को जनप्रतिनिधियों से छुपाने का आरोप लगाते हुए सूचना के अधिकार से जानकारी एकत्र कर उग्र आंदोनल की चेतावनी दी है. कांग्रेसी पार्षदों ने आज नगर पालिका नैला जांजगीर का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि जांजगीर नैला नगर पालिका में 9 माह पहले बीजेपी की रेखा देवा गढ़ेवाल अध्यक्ष चुन कर आई है, लेकिन उनके कार्यकाल में अब तक नगर विकास का एक भी कार्य शुरू नहीं हुआ है. पूर्व से स्वीकृत कार्यों में कमीशन लेकर काम कराया जा रहा है. कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों को उपेक्षित किया जा रहा है, जिसके कारण कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उनके पति पर एडवांस में कमीशन लेकर ठेकेदारों को काम देने का वादा करने का आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड की सफाई, लाइट, पानी जैसी सुविधाओं को भी रोक दिया जा रहा है. उन्होंने अब तक नगर पालिका में किए गए सामग्री खरीदी की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है. साथ ही इसकी जानकारी सूचना के अधिकार से निकालकर जनता के बीच बेनकाब करने का दावा किया है. कांग्रेसी पार्षदों के इस आंदोलन में स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप ने भी हिस्सा लिया और नगर पालिका के अध्यक्ष और सीएमओ पर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की अध्यक्ष नगर पालिका में बैठी है तब से कमीशन का खेल शुरू हो गया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा जांजगीर प्रवास के दौरान ढाई-ढाई करोड़ की घोषणा को लाने के लिए अब तक कुछ नहीं प्रयास किया गया. दूसरे के इशारों पर अध्यक्ष काम करती है, इसलिए उन्होंने नगर विकास के मुद्दे काे सड़क से सदन तक उठाने की चेतावनी दी है. जांजगीर नैला नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है और नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग की है. नगर पालिका में हुई झाड़ू खरीदी, फिनायल खरीदी और सफाया खरीदी की जांच की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button