मनोरंजन

निक जोनस का हाथ थामे रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा

व्हाइट गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस

इस साल सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। रेड कार्पेट पर दोनों ने साथ में पोज दिए और पैपराजी के सामने कई प्यारे पल भी शेयर किए।

प्रियंका ने चुना खूबसूरत स्ट्रैपलेस सफेद गाउन 
इस प्रतिष्ठित शाम के लिए प्रियंका ने डायर का बेहद खूबसूरत स्ट्रैपलेस सफेद गाउन चुना। ये व्हाइट कलर का था और नीचे की तरफ से लंबा फ्लोइंग डिजाइन था, जिसमें हाई स्लिट और स्कर्ट पर पंख जैसी डिटेलिंग नजर आ रही थी।

डायमंड नेकलेस के साथ पूरा किया आउटफिट
प्रियंका ने अपने लुक को ब्लैक पॉइंटेड हील्स और चमकदार डायमंड नेकलेस के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों को सीधा और स्लीक रखा। वहीं उनका मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग था।

लासिक रेड कार्पेट लुक में नजर आया कपल
निक जोनस की बात करें, तो वे क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो, सफेद शर्ट और बो टाई में बेहद स्टाइलिश नजर आए। दोनों का आउटफिट एक क्लासिक रेड कार्पेट लुक दे रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button