अपराध

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी: मुस्लिम समाज में आक्रोश

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद समाज का आक्रोश शांत हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर हरीश कोरी नाम के युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले की जानकारी मिलते ही शहर के जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तार की मांग की। शहर के कटरा बाजार को चारों ओर से जाम कर दिया। हालात को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उलेमाओं के प्रतिनिधि मंडल ने इसकी शिकायत की है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ को तितर बितर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button