मध्य प्रदेश

मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर बना रेपिस्ट: मरीज के साथ आई महिला से किया दुष्कर्म

मंदिर में मांग भरकर 2 साल तक बनाता रहा संबंध, शादीशुदा होने का खुला राज तो पीड़िता पहुंची थाने

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया पर शादी का झांसा देकर एक महिला से रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता मंडला जिले की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक मामला साल 2023 का है जब पीड़िता अपने रिश्तेदार का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात डॉ. प्रफुल्ल भदौरिया से हुई। डॉक्टर ने उसे प्यार का भरोसा दिलाया और शादी का वादा किया। आरोप है कि डॉक्टर ने मंदिर में पीड़िता की मांग भी भरी थी। 2023 से 2025 के बीच डॉक्टर ने शादी का झूठा वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। वह पीड़िता को अपने डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित घर ले जाता था और वहां दुष्कर्म करता था। जब पीड़िता को पता चला कि डॉक्टर पहले से शादीशुदा है और उसकी दूसरी शादी की बात चल रही है, तो उसने विरोध किया। इसके बाद डॉक्टर ने बहाना बनाया कि वह दिल्ली जा रहा है और पीड़िता से बात करना पूरी तरह बंद कर दिया। ठगे जाने और लगातार धोखे के बाद पीड़िता ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रफुल्ल भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी आशीष जैन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से केस दर्ज किया गया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस पूरे तथ्यों की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button