इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2,बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर कहा …

नई दिल्ली : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।आपको बता दे की साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘ओह माय गॉड’ बड़ी हिट साबित हुई थी। जिसके बाद इस फील का रीमेक बनाया गया है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/CtQSxTCpYRr/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MmJiY2I4NDBkZg==
फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं और यह भारत में यौन शिक्षा की पृष्ठभूमि के खिलाफ है। इसका निर्देशन अमित राय ने किया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय कुमार ने लिखा, “आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी। 11 अगस्त. एक्टर ने ‘ओह माय गॉड 2’ का एक नया पोस्टर भी जारी किया है जिसमें उन्हें भगवान शिव के रूप में दिखाया गया।


