छत्तीसगढ़

दुखद: बॉलीवुड अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

दुखद: बॉलीवुड अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर मनोरंजन जगत से सामने आ रही है। जहां रियो कपाड़िया का निधन हो गया तो अब एक और एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जाने माने कलाकार सुनील श्रॉफ की मौत हो गई है। आखिर सुनील की जान कैसी गई, ये फिलहाल सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। , वह हाल में ही अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गॉड 2’ में नजर आए थे।

सुनील हिंदी फिल्मों में अपनी सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दीवाना, द्रोह काल, अंधा युद्ध, तथास्तु जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से काफी वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

सुनील ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी संग एक पोस्ट शेयर किया था। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट साझा करते थे। वह फिल्मों के साथ साथ लगातार कई ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन भी कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button