राजनीति

नेता प्रतिपक्ष ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

उमंग सिंघार ने लिखा- प्रदेश को समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग सिंघार ने लिखा- मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ नक्शों में नहीं, बल्कि हर नदी, हर घाटी और हर शहर की रगों में बसती है। यह प्रदेश अपने जंगलों, नदियों और जीवन से धन्य है। यहां हर धर्म, हर जाति, हर भाषा और हर समुदाय मिलकर इस प्रदेश की अनोखी पहचान बनाते हैं। हमें ऐसा मध्य प्रदेश बनाना है जहां हर बच्चे को शिक्षा, हर महिला को सुरक्षा, हर हाथ को काम और हर दिल को सम्मान मिले। स्थापना दिवस पर आइए, हम सब संकल्प लें कि- अपने इस मध्य प्रदेश को समृद्धि, समानता और संवेदना की मिसाल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button