BJP विधायक संजय पाठक को दिग्विजय सिंह ने कहा अय्याश
पूर्व सीएम बोले- कांग्रेस में शामिल होने का बस आश्वासान देता है, नेता कम व्यवसायी ज्यादा

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी लैंड स्कैम तो कभी अन्य किसी मामलों को लेकर अमीर MLA हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं। लेकिन इस बार पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर कई आरोप लगाते हुए तीखा निशाना साधा है। दिग्विजय ने तो उन्हें अय्याश तक बता दिया और यह भी कहा कि संजय पाठक कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन देते हैं।
दिग्विजय सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट
संजय पाठक को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘संजय पाठक राज नेता कम व्यवसायी अधिक है। उसके लिए ना कानून है ना नियम है ना संविधान है। उसका सारा राजनैतिक चिंतन भ्रष्टाचार पर आधारित है। भ्रष्ट अधिकारी, भ्रष्ट नेताओं और उनके दलालों की कमी नहीं है।’
भाजपा नेताओं को पैसों से खरीदने के लगाए आरोप
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘भाजपा नेताओं को पैसों से ख़रीदता है कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त करता है बस मैं कांग्रेस में शामिल होता हूं। ना वो भाजपा का है ना कांग्रेस का। वो केवल पैसा कमाने और अय्याशी में विश्वास रखता है।’


