छत्तीसगढ़राष्ट्र

हॉस्पिटल में चला चाकू: पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते पति ने किया हमला

अंदर हुई इस वारदात ने सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए

शहडोल। शहर के श्री राम हॉस्पिटल में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के लिए भर्ती एक महिला पर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। चरित्र संदेह के शक में पति ने अपनी पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अचानक हड़कंप मच गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शहर में दिनदहाड़े अस्पताल के अंदर हुई इस वारदात ने सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मनोरमा उपाध्याय श्री राम हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती थीं। इसी दौरान उनके पति सूर्य प्रकाश पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और अचानक गाली-गलौज करते हुए पत्नी पर चरित्र संदेह जताया। विवाद बढ़ते ही आरोपी ने अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मनोरमा पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला के चीखने की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजन मौके पर दौड़े, अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी में बदल गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सूर्य प्रकाश पाण्डेय को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को चाकू के वार से चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होते थे,अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम अस्पताल एडमिट एक महिला पर उसके पति ने चरित्र संदेह के चलते सब्जी काटने वाली चाकू से वार किया था, महिला को हल्की चोट आई है, आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button