अपराध

लड़कियों को किसने दिया नशा-क्या था इरादा ? दमोह में नशे की हालत में मिली 2 लड़कियां

महिला आरक्षक ने पहुंचाया अस्पताल

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो लड़कियां नशे की हालत में मिली। महिला आरक्षक ने दोनों को अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया। वहीं पूछताछ में इन लड़कियों ने बड़ा खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक ने दो लड़कियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह दोनों काफी नशे में थी। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने इनका परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि इन्हें किसी ने नशा दिया है और उनके साथ मारपीट भी की गई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लड़कियों के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इन्हें नशा दिया गया था या नहीं ? फिलहाल पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ड्यूटी पर तैनात जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दो बच्चियों को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button