दुनिया

इंदौर में अवैध तरीके से रुका था नाइजीरियन, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

कई दिनों से कर रही थी तलाश

इंदौर। हीरा नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान पेड्रो के रूप में हुई है जो गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। मोहल्ले के लोगों ने युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान खुलासा हुआ कि युवक का वीजा खत्म होने के बाद भी वह इंदौर में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पेड्रो का वीजा साल 2023 में ही खत्म हो चुका था। इसके बावजूद वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। युवक की तलाश पिछले कई दिनों से लसूडिया थाना पुलिस कर रही थी। सूचना मिलने पर हीरा नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा। पुलिस पेड्रो से जानकारी जुटा रही है कि वह कब से भारत में रह रहा था, किन लोगों के संपर्क में था और अवैध रूप से रहने के दौरान उसने क्या-क्या गतिविधियां कीं? एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि युवक नाइजीरिया का रहने वाला है और उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button