मध्य प्रदेश

रामलला के दर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंहः भगवान श्रीराम के दर्शन को पहुंचे अयोध्या

बोले- यहां आकर काफी अच्छा लगा, रामलला दर्शन पर सियासत गरमाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद वे पहली बार भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद दिग्विजय सिंह बोले- राम मंदिर आकर काफी अच्छा लगा। सोनिया गांधी जल्द स्वस्थ हो और वो हमारा नेतृत्व करते रहें। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार का चंदा दिया था। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के रामलला दर्शन पर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा- राम मंदिर बीजेपी की बपौती नहीं है। राघोगढ़ में भी भगवान राम विराजमान हैं। राघोगढ़ में उनके नाम की ज्योति जलती है। राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह ने चेक से राशि दी थी। उन्होंने मंदिर का काम पूरा होने पर दर्शन की बात कही थी। मंदिर पूरा बन गया तो दर्शन करने गए हैं। भगराम राम सबके हैं।

कांग्रेस और राम मन्दिर विरोधाभाषी

बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेयी ने कहा- दिग्विजय सिंह चतुर और उद्देश्य परख राजनीति करते हैं। राज्यसभा की सीट पर चुनाव होना है, इसी उद्देश्य को लेकर पहुंचे होंगे। वैसे कांग्रेस और राम मन्दिर विरोधाभाषी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button