राजनीति

BJP विधायक गोलू शुक्ला की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान, चर्चा में शाही विवाह

बेटे की शादी में की 70 लाख की आतिशबाजी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक राकेश शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला इन दिनों अपने बड़े बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि शादी में सिर्फ आतिशबाजी पर ही करीब 70 लाख रुपये खर्च किए गए। भव्य आतिशबाजी ने पूरे आसमान को रोशनी से भर दिया, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आतिशबाजी पर 70 लाख खर्च का दावा सोशल मीडिया और सूत्रों पर आधारित है, परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कितनी है गोलू शुक्ला की संपत्ति?

2023 विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, गोलू शुक्ला की कुल घोषित संपत्ति 61 करोड़ 53 लाख रुपये से ज्यादा है। वे मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। उनके पास 5 फॉर्च्यूनर कारें, 8 क्रेन और अन्य महंगी संपत्तियां हैं। उनका मुख्य व्यवसाय मटेरियल हैंडलिंग और क्रेन से जुड़ा है। पत्नी मुग्धा शुक्ला पेट्रोल पंप की मालकिन हैं, जिनकी आय भी परिवार की कुल कमाई में बड़ा योगदान देती है।

12वीं पास हैं बीजेपी MLA  शुक्ला

गोलू शुक्ला पहली बार इंदौर-3 से विधायक बने हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार उन्होंने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। 12वीं तक पढ़े गोलू शुक्ला व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि उनके पास करोड़ों की दौलत है।

इस वजह से भी चर्चा में गोलू शुक्ला के बेटा-बहू  

शादी के अलावा एक और विवाद भी सामने आया है। वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में वरमाला डालते नजर आ रहे हैं, जो आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित है। इससे VIP कल्चर पर फिर सवाल उठ रहे हैं। यह पहली बार नहीं जब शुक्ला परिवार विवादों में घिरा हो। पहले छोटे बेटे रुद्राक्ष पर भी मंदिरों में प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लग चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button