छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर बरसे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा कांग्रेस के दिखाने के दांत और खाने के और हैं..

प्रदेश की भूपेश सरकार पर जमकर बरसे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा कांग्रेस के दिखाने के दांत और खाने के और हैं..

न्यूज़ डेस्क : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। झारखंड की राजधानी रांची से हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलै, उन्होंने कहा की भूपेश बघेल सरकार ने, कांगेस पार्टी ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया। मैं किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं भूमिहीन लोगों को जमीन देने का वादा किया उनको जमीन मिल गई क्या। भूपेश बघेल के दिखाने के दांत और खाने के और हैं। खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता, महिलाओं को सिलेंडर देने की बात करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में बैठी मोदी सरकार की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा की गरीबो के कल्याण में बहुत सरे कार्य पीएम मोदी द्व्रारा किये गए है।

पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को रवाना हो चुकी है, जो बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। ये दोनों यात्रा 28 सितंबर को बिलासपुर के महामाया मंदिर पहुंचेगी और इसके समापन पर पीएम मोदी दोबारा छत्तीसगढ़ आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button