छत्तीसगढ़राजनीति

CHH ATTISGARH ELECTION 2023 : 2018 विधानसभा चुनाव में जनता से किये वायदों में से कांग्रेस ने इतने किए पुरे : सुशील आनंद शुक्ला

CHH ATTISGARH ELECTION 2023 : 2018 विधानसभा चुनाव में जनता से किये वायदों में से कांग्रेस ने इतने किए पुरे : सुशील आनंद शुक्ला

न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। राजनैतिक गलियारों में भी हलचल तेज़ हो गई है। आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्रारा वायदों का ब्यौरा पेश कर बीजेपी को घेरा। विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने शेष है। कांग्रेस -बीजेपी आमने सामने है। संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले और वायदा खिलाफी करने वाले डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे हैं। उनका बयान कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं किया, सिर्फ 19 वायदे पूरे किए हैं। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कुल 36 वायदे किये थे, जिसमें से हमने 34 वायदे पूरे किए हैं।

कांग्रेस ने पूरे किए ये वादे

  • कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के बाद रमन सरकार ने 15 क्विंटल किया था, जिसे इस वर्ष से कांग्रेस सरकार ने बढ़ा कर 20 क्विंटल कर दिया है। रमन सिंह अपने वायदा खिलाफी से हमारी तुलना करने की कोशिश कर रहे दोनों के घोषणा पत्रों को उनको पढ़ना चाहिये। हकीकत समझ आ जायेगी।
  • कांग्रेस ने किसानों के कर्जमाफी का वायदा पूरा किया। 2500 में धान खरीदी का वायदा पूरा किया।
  • बेरोजगारी भत्ते का वायदा पूरा किया।
  • कर्मचारियों से किया वायदा पूरा किया, 1 लाख भर्तियां करने का वायदा पूरा किया।
  • आदिवासियों को जमीन वापस करने का वायदा पूरा किया।
  • खाद्य सुरक्षा के वायदे के तहत 72 लाख राशन कार्ड बनाये।
  • स्वास्थ्य के अधिकार के तहत 65 लाख परिवार खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के दायरे से दाई दीदी क्लिनिक हाट बाजार क्लीनिक शुरू किया।
  • शिक्षा के अधिकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले। आरटीई को मजबूती से लागू किया।
  • ग्रामीण और शहरी आवास में 239730 शहरी और 11 लाख 76 हजार 150 ग्रामीण आवास बनाये शेष आवासों के लिये 3200 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया।
  • वन अधिकार कानून के तहत 4 लाख 41 हजार व्यक्तिगत और 50 हजार वन अधिकार पट्टे दिया और पेसा कानून के नियम बनाये गये।
  • शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत किया, शिक्षा विभाग के 25000 कर्मचारियों का संविलियन किया।
  • 33 हजार अनियमित कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • महिला स्व सहायता समूह का 19 करोड़ का कर्ज माफ किया
  • गोठानों के माध्यम से महिला समूह को समृद्ध बनाया जा रहा, हमने जो कहा था हमारी सरकार ने वह पूरा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button