CM डॉ. मोहन की अभिनव पहल ‘संपदा 2.0’ SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित
सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में MP की बड़ी उपलब्धि

भोपाल। मध्य प्रदेश को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल “संपदा 2.0” को SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय देवड़ा ने अधिकारियों को बधाई दी है। सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में मध्यप्रदेश ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां 75 दस्तावेज बिना उप पंजीयक कार्यालय आए वीडियो केवाईसी के माध्यम से पंजीकृत किए जा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी कभी भी खुद के उपयोग के लिए ई-स्टाम्प बना कर सकता है। ‘संपदा 2.0’ के माध्यम से सेवाओं को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने में सफलता मिली है। कोई भी व्यक्ति www.sampada.mpigr.gov.in पोर्टल के माध्यम से ई-स्टांप प्राप्त कर सकता है। मोबाइल ऐप से राज्य की किसी भी क्षेत्र की गाइडलाइन दरें तत्काल देखी जा सकती हैं।




