राष्ट्र

खड़गे बोले- कांग्रेस ने देश को आईआईटी, इसरो दिए

हैदराबाद. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए भाजपा पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कहा, भाजपा हमसे रिपोर्ट कार्ड दिखाने के लिए कहती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश को आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ और सेल आदि की स्थापना की। पूरे देश को एकजुट किया।

रंगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 50 साल से अधिक समय तक देश पर शासन किया, लेकिन कुछ नहीं किया। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उन्होंने यह सवाल पूछा कि हमने (कांग्रेस) क्या किया। मुझे नहीं पता कि वे तेलंगाना में यह सवाल पूछेंगे या नहीं, क्योंकि केसीआर और भाजपा दोस्त बन गए हैं। यह एक आंतरिक दोस्ती है, वे इस बारे में जोर से नहीं बोल सकते। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए 26 विपक्षी दल एक साथ आए, लेकिन खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

खड़गे ने कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के योगदान में आजादी के बाद रियासतों का एकीकरण और संविधान का निर्माण, नेहरू युग के दौरान शुरू सिंचाई परियोजनाएं, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान कंप्यूटर को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button