छत्तीसगढ़

न्यायधानी में गरजे पीएम मोदी, राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा – कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है..

न्यायधानी में गरजे पीएम मोदी, राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा - कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है..

न्यूज़ डेस्क : पीएम  नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे आमसभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में सत्ता में वापसी का बिगुल फुका। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में भााजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की बैठक में पहला फैसला गरीबों को पक्का मकान देने का होगा। कांग्रेस गरीबों से नफरत करती है, ओबीसी को गाली देती है। रामनाथ जी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। आगे कहा की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button