छत्तीसगढ़

प्रदेश की जनता को थोड़ा और करना होगा मानसून का इंतज़ार, इस तारिक तक ….

रायपुर : प्रदेश की जनता भीषण गर्मी से जुज रही है। छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून के पहुंचने में 12 से 15 दिनों का समय लग सकता है।हालांकि अच्छी बात ये है कि इस बार मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री हो सकती है। वहीं 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचता है। इसलिए बस्तर और रायपुर तक पहुंचने में समय लगेगा लेकिन 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाए।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 8 दिन की देरी के हिसाब से देखें तो बस्तर में 21 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। चंद्रा ने बताया कि केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि ये प्री-मानसून की फुहारें होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button