खास खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने MP को दी बड़ी सौगात: 2 लाख करोड़ निवेश परियोजना का किया शिलान्यास-लोकार्पण

विधानसभा स्पीकर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सिंधिया ने कही ये बात

ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने दो लाख करोड़ निवेश परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अमित शाह ने ग्वालियर में व्यापार मेले का शुभारंभ किया। यह ग्वालियर व्यापार मेला 1905 से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही अटल म्यूजियम के उन्नयन का लोकार्पण हुआ। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ने कहा कि एमपी ग्रोथ समिट से रोजगार के नए असवर बढ़ेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आज के दिन को एमपी के लिए स्वर्णिम बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्योगपतियों का आभार जताया हैं।

MP ग्रोथ समिट से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे- विधानसभा अध्यक्ष

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ और अटल म्यूजियम के उन्नयन का लोकार्पण किया। इस दौरान एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज अटल जी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अमित शाह जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया मौजूद है। MP ग्रोथ समिट से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- एमपी के लिए स्वर्णिम दिन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। इतिहास में ये दिन हमेशा याद रखा जाएगा। एमपी ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन अटल जी के जन्म जयंती पर हो रहा है। आज ग्वालियर की पावन भूमि से अटल जी के संकल्पों को हम सभी लेते है। अटल जी का एक-एक वाक्य जीवन का आधार बनेगा।

केंद्रीय मंत्री- ये उत्तरदायित्व का दिवस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए ये एक औपचारिकता का दिवस नहीं है। ये उत्तरदायित्व का दिवस है। ग्वालियर के सपूत राष्ट्र के भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन है। आज का दिवस ग्वालियर की धरा से इतिहास के पन्नो में अंकित करने का काम एमपी ग्रोथ समिट के जरिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो साल में ही किया है। लोकतंत्र के लिए सुशासन जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह MP ग्रोथ समिट उसी सुशासन का उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button