खास खबर

बुलेट और मोपेड में टक्कर, दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बीती रात की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, अमलेश्वर रोड पर बुलेट और मोपेड की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की पहचान यश शर्मा के रूप में हुई है। बाकी एक अन्य मृतक और घायल व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। यह हादसा देर रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते नियंत्रण बिगड़ गया और सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button