मध्य प्रदेश

मां के आने की आस! एक हफ्ते पहले जहां मिला था बाघिन का शव

उस जगह मिले दो नन्हे शावक एक लापता

उमरिया। Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन काटिवाह के 2 शावक मिले हैं। जिनका रेस्क्यू किया गया। वहीं एक शावक लापता है। दरअसल, टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर में 5 माह के 2 शावक मिले हैं। एक सप्ताह पहले इसी जगह बाघिन काटिवाह का हफ्तों पुराना शव मिला था। जून माह में 3 बाघ शावकों को बाघिन ने जन्म दिया था।  बाघिन काटिवाह की मौत के बाद सिर्फ 2 बाघ शावक बरामद हुए हैं। वहीं एक बाघ शावक का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि बाघिन का शिकार किया गया था। वहीं संभावना जताई जा रही है कि पार्क प्रबंधन इसकी लीपापोती में लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button