राष्ट्र

संघ की राह पर मध्यप्रदेश कांग्रेस! जिला अध्यक्ष निकालेंगे प्रभात फेरी

श्रमदान और गौ सेवा करते भी आएंगे नजर

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) की राह पर चलेगी ! इसी कड़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभात फेरी निकालेंगे, श्रमदान और गौ सेवा करते भी नजर आएंगे। 10 दिवसीय होने वाली कांग्रेस जिला अध्यक्ष की ट्रेनिंग में प्रभात फेरी, श्रमदान, गौ सेवा को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में राजनीतिक बारीकी और विचारधारा के साथ ये सब भी सिखाया जाएगा। कांग्रेस में पहली बार 10 दिन का जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग हो रहा है। महाराष्ट्र के वर्धा की संस्था से प्रशिक्षण के लिए कांग्रेस के बीच चर्चा हुई है। समाज के बीच किस तरीके से काम करें, पार्टी पैठ कैसे बनाएं इसके बारे में टिप्स दी जाएंगे। मध्यप्रदेश ट्रेनिंग से पहले गुजरात कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होनी है। गुजरात ट्रेनिंग में मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता भी जाएंगे। मध्यप्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ट्रेनिंग कैम्प हो सकती है। ट्रेनिंग में राहुल गांधी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button