छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवा नेताओं को राष्ट्रीय कांग्रेस में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, साक्षात्कार के लिए बुलाए गए दिल्ली

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन कांग्रेस नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव के चयन के लिए साक्षात्कार लेने दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नेताओं कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा के साक्षात्कार राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जा रहे हैं। कोको पाढ़ी कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वे AICC सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं, नरेश ठाकुर भी कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। दीपक मिश्रा भी कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के महासचिव हैं और PCC में कनेक्ट सेंटर प्रभारी के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में राष्ट्रीय सचिव के चयन के लिए हो रहे इन साक्षात्कारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित राष्ट्रीय नेतृत्व की भूमिका है।छत्तीसगढ़ के इन तीनों नेताओं को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाए जाने से प्रदेश कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं और संगठन में इसे महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। यदि चयन होता है तो इन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button