अपराध

बोरे में मिली महिला की लाश की हुई शिनाख्ती, लिव इन पार्टनर ने की पहचान

तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

दुर्ग। भिलाई के चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरे में मिली महिला की लाश की शिनाख्ती पुलिस ने कर ली है। सुपेला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला भारती निर्मलकर कोसा नगर सुपेला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के हाथ में गोदना से लिखे हुए नामों को प्रचारित किया था, जिसके बाद महिला का लिव इन पार्टनर थाने पहुंचा और उसने महिला की पहचान की। वहीं तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बता दें कि 12 दिसंबर की सुबह चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज के पास नाली में बोरे में बंद महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। उसके हाथ में गोदना से लखन, सुरेश, महादेव, आरती लिखा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के मायके के परिजनों ने भी उसकी पहचान की है। परिजनों के बयान और हत्या के साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है।

आखिरी बार लिव इन पार्टनर के साथ दिखी थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि वह 4 दिसंबर को एक कार्यक्रम में अपने लिव इन पार्टनर के साथ आखिरी बार दिखी थी। उसके बाद से किसी ने उसे न देखा और न ही उससे बातचीत हो पाई। इधर इस अंधे कत्ल में महिला की शिनाख्त करने के लिए दुर्ग पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर सहित दर्जनभर जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाला। जिले के अलग-अलग स्पा सेंटर्स में काम करने वाली महिलाओं की जानकारी भी खंगाली। आखिरकार महिला के हाथ में गोदना से लिखे नामों से ही महिला की शिनाख्त हो पाई। महिला के अंधे कत्लकी गुत्थी को सुपेला पुलिस जल्द सुलझाने का दावा कर रही है। पुलिस ने महिला की हत्या को लेकर तीन संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे बेनकाब होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button