मध्य प्रदेश
राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम को जमानत: शिलांग कोर्ट का बड़ा फैसला, इस बात को बनाया आधार
राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के जिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने पूरे देश को दहला दिया था। उसकी कातिल पत्नी सोनम को कोर्ट से जमानत मिल गई है। शिलांग कोर्ट ने हत्याकांड में उसे बड़ी राहत दे दी है। दरअसल, शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी को अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि उन्होंने सोनम को क्यों गिरफ्तार किया था। उसने वकील ने कोर्ट में इसे आधार बना लिया। सोनम की रिहाई पर राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी के साथ मिली हुई है।




