खेल

रियान पराग पर लगेगा प्रतिबंध? ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते दिखे; आईपीएल अधिकारी की आई प्रतिक्रिया

राजस्थान रॉयल्स मैदान के बाहर के मामले में विवादों में घिरी है

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में फंस गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में दिखाई दिए। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस समय राजस्थान 223 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। वीडियो में पराग के आसपास यशस्वी जायसवाल, युधवीर सिंह चरक और कुलदीप सेन भी नजर आए।

क्या लग सकता है प्रतिबंध?
मामले पर एक आईपीएल सूत्र ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘रियान पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अगर उन्हें स्मोकिंग या वेपिंग करनी थी तो वह बाथरूम या सार्वजनिक नजरों से दूर किसी जगह पर जा सकते थे। उन्होंने बहुत गलत उदाहरण पेश किया है।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स मैदान के बाहर के मामले में विवादों में घिरी है। इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल का मामला सामने आया था।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button