मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में की कई अहम घोषणाएं..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में की कई अहम घोषणाएं..

न्यूज़ डेस्क : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंबिकापुर में युवाओं से भेंट मुलाकात। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं से चर्चा की, उनकी आकांक्षाएं जानीं और उनके हित में अनेक घोषणाएं मौके पर ही की। कार्यक्रम में शामिल होने आए युवाओँ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी कार्यक्रम स्थल पर मनाया। संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाने के साथ ही राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग
संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।
राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।
मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।
सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।
जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।


