मनोरंजन
स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया के जरिए दी गुडन्यूज…
स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया के जरिए दी गुडन्यूज...

न्यूज़ डेस्क : अभिनेत्री स्वरा भास्कर के घर किलकारी गूंजी है। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद अब माता-पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी घोषणा स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर की। अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। बेटी संग पहली तस्वीरों के साथ ही स्वरा और फहद ने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है। स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है जो वाकई बेहद खूबसूरत है।इन तस्वीरों में स्वरा और फहाद राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा लेटी हुई हैं और बच्ची को उन्होंने प्यार से सीने से लगा रखा है। वहीं एक तस्वीर में फहाद भी अपनी नन्ही बेटी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।



