मध्य प्रदेश

MP का नौरादेही टाइगर रिजर्व बनेगा चीतों का नया घर: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

2026 में आएंगे दक्षिण अफ्रीका से चीते

भोपाल। मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व में जल्द ही चीतों की गूंज सुनाई देगी। केंद्र सरकार ने इस टाइगर रिजर्व को चीतों के नए घर के रूप में मंजूरी दे दी है। अब चीतों को राजस्थान या गुजरात भेजने की बजाय, मध्य प्रदेश में ही बसाया जाएगा। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने इस प्रोजेक्ट के लिए सेंट्रल कैम्पा फंड से चार करोड़ रुपये जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक इस राशि से सागर और दमोह जिलों में फैले नौरादेही टाइगर रिजर्व में चार क्वारेंटाइन बीमा और एक सॉफ्ट रिलीज बीमा तैयार किया जाएगा। ये सुविधाएं चीतों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करेंगी। 2026 में दक्षिण अफ्रीका से चीतों की नई खेप मध्य प्रदेश पहुंचेगी। इस कदम से न केवल नौरादेही टाइगर रिजर्व की जैव-विविधता बढ़ेगी, बल्कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button