अपराधराष्ट्र

नूंह हिंसा : हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, पुलिस का एक्शन जारी, पैर में लगी गोली ..

नूंह हिंसा : हिंसा के दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, पुलिस का एक्शन जारी, पैर में लगी गोली ..


न्यूज़ डेस्क : नूंह में हुई हिंसा के बाद पुलिस एक्शन मोड पर नज़र आ रही है। पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। आज अपराध शाखा तावडू को बड़ी कामयाबी मिली है। नूंह हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों मुनसैद और सैकूल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में सैकुल के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। अपराध शाखा की यह कार्रवाई तावडू के सिलखो गांव की पहाड़ी के नजदीक हुई है।

नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा सरकार ने बुलडोजर चलाया था। प्रशासन ने नूंह में रोहिंग्याओं के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। इसके अलावा एक होटल, रेस्टोरेंट भी गिरा दिया था। प्रशासन का आरोप था कि होटल और रेस्टोरेंट की छतों से पथराव किया गया था। नूंह में 162 स्थाई और 591 अस्थाई निर्माण गिराए गए थे। हालांकि, बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button